
उत्तराखंड। राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी वर्करों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक ही झटके में ग्राम प्रधान व आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है तथा साथ ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार उत्तराखंड के अनाथ आश्रम में पल- बढ़ रहे बच्चों के लिए सरकारी नौकरियों में 5 फ़ीसदी आरक्षण की घोषणा कर दी है।
राज्य में कुल 35000 आंगनबाड़ी वर्कर है जिनका मानदेय 1800 रुपए बढ़ाया गया है।तथा मुख्य वर्करों के साथ कार्य करने वाले मिनी वर्करों का मानदेय भी 1500 तक बढ़ाया गया है। तथा मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि आगामी मार्च 2022 तक आंगनबाड़ी वर्करों को ₹2000 हर महीने प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। और राखी के अवसर पर ₹1000 उन्हें उपहार स्वरूप दिए जाएंगे।
तथा राज्य के ग्राम प्रधानों को पहले 1500 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलता था जिसे अब बढ़ाकर 3500 रुपए कर दिया गया है। तथा इस बार पहली बार मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में अनाथ बच्चों के लिए 5 फ़ीसदी आरक्षण की घोषणा की है तथा अनाथ बच्चों को 5 फ़ीसदी आरक्षण देने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन चुका है। इससे पहले अनाथ बच्चों को महाराष्ट्र में सिर्फ 1 फ़ीसदी आरक्षण मिलता था लेकिन उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड में अनाथ बच्चों के लिए 5 फ़ीसदी आरक्षण घोषित कर दिया है।
