
उत्तराखंड राज्य में शासन द्वारा बीते बुधवार की रात्रि पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। इस दौरान 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 2 साल से भी ज्यादा समय से आईजी गढ़वाल की जिम्मेदारियां देख रहे करण सिंह नगन्याल का तबादला करते हुए राजेश स्वरूप को यह जिम्मेदारी दी है और एडीजी अमित सिन्हा के पास शासन में खेल विभाग और डायरेक्टर एफएसएल की जिम्मेदारी होगी। राष्ट्रीय खेलों को देख उनसे सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी हटा दी गई है और पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के जाने के बाद मुख्यालय में फिलहाल किसी के पास कानून व्यवस्था नहीं है जिसकी जिम्मेदारी एडीजी वी मुरुगेशन को दी गई है उनके पास सीबीसीआईडी और निर्देशक विजिलेंस का चार्ज भी रहेगा। एडीजी एपी अंशुमन को सीसीटीएनएस और दूरसंचार का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया इस तरह उत्तराखंड राज्य में पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

