
ऋषिकेश। आज दिनांक 19 अप्रैल 2022 को मंगलवार की सुबह वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर स्टेशन के एक गार्ड को एक युवती मिली जो कि वहां पर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचा दिया जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने लग गई जब युवती को होश आया तो उसने बताया कि रेलवे स्टेशन पर रात के समय कुछ लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जांच के दौरान पता चला कि युवती ने कुछ नशीला पदार्थ खाया हुआ था। जिसके बाद मौके पर मौजूद श्यामपुर चौकी पुलिस ने युवती को मेडिकल चेकअप के लिए राजकीय चिकित्सालय भिजवाया। मामले की जांच के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने जानकारी दी कि युवती उत्तर प्रदेश निवासी हैं जिसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। वही युवती ने बयान में कहा है कि रात को कुछ लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाया और यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले की जांच की जा रही है और जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।

