
उत्तराखंड राज्य में इस बार जंगल की आग के मामले काफी अधिक मात्रा में सामने आ रहे हैं। बता दें कि राज्य के कई जंगलों में आग लगने के कारण पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। कुमाऊं के जंगल लगातार जल रहे हैं और वायुसेना का हेलीकॉप्टर आज शनिवार की सुबह 7:00 बजे से भीमताल झील से पानी भरकर जंगल में लगी आग को बुझाने में जुटा हुआ है और बारिश न होने के कारण भीमताल झील का जलस्तर भी काम होता जा रहा है।
भीमताल झील में हेलीकॉप्टर के जाने से पर्यटन कारोबार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। झील में नौकायन, पैराग्लाइडिंग आदि का संचालन नहीं हो पाया और कारोबारियो को आर्थिक रूप से नुकसान झेलना पड़ा। भीमताल झील में नाव का संचालन करने वाले नविको का कहना है कि हेलीकॉप्टर के झील से पानी उठाने के कारण सुबह से दोपहर तक पर्यटन कारोबार प्रभावित रहा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जंगल में लगी आग को बुझाना भी जरूरी है मगर पर्यटन कारोबारियो के कारोबार का ध्यान भी रखना चाहिए।

