उत्तराखंड राज्य में पहला खेल विश्वविद्यालय बनने जा रहा है और खेल विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों को विभिन्न आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। विधेयक के अनुसार राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होंगे और सरकार विश्वविद्यालय के लिए 10 करोड़ का कापर्स फंड देगी। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन राज्य खेल विश्वविद्यालय विधेयक पेश किया गया और राज्य का यह पहला खेल विश्वविद्यालय होगा। राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होंगे और विधे यक में कहा गया है कि कोई मानव उपाधि या अन्य विशेषताओं को प्रदान करने का प्रस्ताव कुलपति के अनुमोदन के बाद ही होगा तथा कुलपति विश्वविद्यालय के पूर्णकालिक वैधानिक अधिकारी होंगे। विधेयक के अनुसार खेल विश्वविद्यालय का उद्देश्य खेल और खेल विज्ञान, खेल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शैक्षिक प्रशिक्षण और अनुसंधान कला तथा एथलेटिक्स है।
Recent Posts
- बागेश्वर: – डीएम ने जायका के अंर्तगत संचालित कार्यों की समीक्षा में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश
- बागेश्वर: – गंगा समिति की बैठक में डीएम ने सुनियोजित विकास के लिए विभाग को गंगा एक्शन प्लान बनाने के दिये निर्देश
- Uttarakhand:- बेटे की मृत्यु के बाद माता-पिता भी होंगे संपत्ति के हकदार….. पढ़े पूरी खबर
- Uttarakhand:- नकली नोटों के साथ आरोपित गिरफ्तार……बरामद की गई इतने हजार रुपए की धनराशि
- Uttarakhand:- ग्रामीण क्षेत्रों में 3 साल के अंतर्गत लगाए जाएंगे 15 हजार लघु उद्योग