Uttarakhand- योग नगरी के रेलवे स्टेशन पर खुलेगा पहला जन औषधि केंद्र…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में अब मुरादाबाद रेल मंडल का पहला जन औषधि केंद्र खुलने जा रहा है।बता दे कि रेल में यात्रियों को रियायती दरों पर दवा उपलब्ध हो सके इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर भारत सरकार ने जन औषधि केंद्र खोलने का निर्णय लिया है और पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह जन औषधि केंद्र देश के 50 रेलवे स्टेशनों पर खोले जाएंगे। रेलवे ने इस सुविधा को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में देश के 50 स्टेशनों पर पहुंचाने का निर्णय लिया है हालांकि बाद में इसकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। स्टेशन परिसर में इस प्रोजेक्ट के तहत आउटलेट खोले जाएंगे ताकि न सिर्फ यात्रियों बल्कि यात्रियों के साथ जो भी नागरिक स्टेशन पर आते हैं उन्हें सस्ती दवाई मिल सके।मुरादाबाद मंडल का योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन उत्तराखंड राज्य का काफी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन में पहला जन औषधि केंद्र खुलने जा रहा है।

Recent Posts