
उत्तराखंड राज्य में स्थित बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर के लिए 127 करोड़ का बजट पारित हुआ है। बीकेटीसी की पहली बोर्ड बैठक संपन्न हो चुकी है और बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें आम बजट पारित किया गया। बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर समिति के गठन के बाद यह पहली बोर्ड बैठक आज संपन्न हुई। इस दौरान बैठक में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए वित्त वर्ष 2025- 26 में 127 करोड रुपए के बजट का अनुमोदन किया गया है। वित्त अधिकारी मनीष कुमार उप्रेती ने बजट मंदिर समिति बोर्ड के समक्ष रखा और बैठक में चर्चा के बाद बजट का अनुमोदन हुआ।

