Uttarakhand- देश में अग्निवीरो का बना पहला बैच…… 341 महिलाएं नाविक

नई दिल्ली।देश में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए अग्निवीरों का पहला बैच बन चुका है। बता दें कि इस योजना के तहत नौसेना में 3000 लोगों का बैच बना है जिसमें 341 महिला नाविक है। बता दें कि इस बार नाव पर पहली बार महिला नाविक होंगी और महिला अधिकारियों को भी अगले साल से इसमें शामिल किया जाएगा। इसकी जानकारी नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरे कुमार द्वारा दी गई है। उनके द्वारा बताया गया है कि सभी शाखाओं को सभी के लिए खोला जाएगा और अग्निवीरों के पहले बैच की रिपोर्ट भी आ चुकी है जिसमें 3000 अग्निवीर शामिल हो चुके हैं और इनमें शामिल होने वाली 341 महिलाएं भी हैं तथा हम विचार कर रहे हैं कि अगले साल महिला अधिकारियों को भी सभी शाखाओं में शामिल किया जाए। बता दें कि आज तक महिलाओं के लिए 7 से 8 शाखाएं सीमित है मगर अगली बार सभी शाखाओं का महिलाओं के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें कि नौसेना प्रमुख का कहना था कि अग्निपथ एक शानदार योजना है जिसे काफी विचार और विमर्श करने के बाद पेश किया गया है। यह विचार 2020 के मध्य सामने आया और अमल में लाने में पूरे 2 साल लग गए। उनका कहना था कि यह योजना काफी शानदार है इसकी काफी प्रतिक्षा हो रही थी और इसे कई साल पहले ही आ जाना चाहिए था।