
उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां पर एक पोस्ट को लेकर 5 दोस्तों के बीच इंस्टाग्राम पर विवाद हो गया। यह 5 दोस्त 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और यह विवाद सड़क तक पहुंच गया। चारों दोस्तों ने मिलकर पहले पांचवें को जमकर पीटा और उसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। तभी गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और चारों आरोपितों को पटेलनगर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। चारों में से दो नाबालिक है और इस घटना में पुलिस ने चाकू और दो बाइक भी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक हिल्टन स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र मोहम्मद कैफ की जीआरडी में 11वीं में पढ़ने वाले 1 छात्रों और एसजीआरआर में 12वीं के छात्र शाहवेज ,नजर अब्बास व 11वीं के एक छात्र से दोस्ती है तथा यह पांचो इंस्टाग्राम पर भी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और इनके बीच एक पोस्ट को लेकर इनमे विवाद शुरू हो गया जो कि खून- खराबे तक पहुंच गया। इसी के चलते चारों छात्रों ने कैफ पर हमला कर दिया। इन चारों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है और नाबालिको को सुधार गृह भेजा दिया गया है। इसके अलावा शाहवेज और नजर अब्बास को जेल में भेजा गया है।

