
उत्तराखंड राज्य में सरकार के साथ-साथ प्रशासन भी स्वच्छता को लेकर सतर्क हो गया है और तमाम स्वच्छता व जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बाद भी लोग सड़कों पर कूड़ा फेंक रहे हैं जिसके चलते देहरादून में इसके खिलाफ कदम उठाते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। बता दे कि सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर सार्वजनिक की जाएगी। ग्राम पंचायत खांडगांव में ऐसी जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं जहां लोग रात को या सुबह के समय कूड़ा फेंककर चले जाते हैं। खारोला प्लाट व रेलवे स्टेशन के सामने वाली गली के बाहर कूड़ा फेंका जा रहा है और ग्राम प्रधान शंकर दयाल, धनै, पंचायत सदन से किरन बिष्ट व मनीष खंडूरी के अनुसार बीते दिनों गांधी जयंती के उपलक्ष में साफ सफाई की गई थी मगर अगले दिन लोग वहां कूड़ डालकर चले गए वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में लोगों की तस्वीर कैद हुई है और क्षेत्र में नोटिस बोर्ड लगाकर चेतावनी दी गई है कि कूड़ा फेंकते हुए जिसकी भी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में दर्ज होगी अगले दिन इंटरनेट मीडिया व दूसरे प्रचार माध्यमों के जरिए उसे सार्वजनिक किया जाएगा। इस मामले में पंचायत को सहयोग की अपील की गई है।

