
पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कई अभियान चलाए जा रहे हैं जिसमें पुलिस बार-बार शक के दायरे में आने वाले व्यक्तियों की तलाशी भी ले रही हैं तथा नशे के खिलाफ अभियान में उत्तराखंड के हर जिले की पुलिस अपना पूरा सहयोग प्रदान कर रही हैं नशे के खिलाफ पुलिस की इन्हीं सक्रिय गतिविधियों के चलते आज दिनांक 23 दिसंबर 2021 को गुरुवार के दिन पिथौरागढ़ में पुलिस ने अपने नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान के दौरान एक नशेड़ी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
नशेड़ी शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था जो कि नियमों के विरुद्ध हैं। आज गुरुवार को पुलिस ने ललित सिंह निवासी बलुवाकोट शराब पीकर गाड़ी चलाने के दौरान गिरफ्तार कर लिया और वाहन संख्या UK 05 CA1887 को भी पुलिस ने सीज कर दिया।

