Uttarakhand- राज्य में पूरा होगा अपने घर का सपना…….. इन जिलों में बनाए जाएंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर

उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत कुछ जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए आवास बनाए जाने हैं। बता दें कि राज्य में अब कई लोगों का अपने घर का सपना सच होने जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2187 नए घरों को मंजूरी मिली है। इस योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 3200 करोड़ रुपए तक के बजट को मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि राज्य के 12 निकाय क्षेत्रों में इन नए घरों का निर्माण कराया जाना है। इस बारे में बीते सोमवार को शहरी विकास निदेशक नवनीत पांडे द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2127 नए आवासों के निर्माण हेतु मंजूरी दे दी गई हैं और इस योजना के तहत हरिद्वार के पिरान कलियर में 958, भगवानपुर में 300, जगजीतपुर में 178 आवास बने जा रहे हैं। इसके अलावा देहरादून के सेलाकुई में 59, यूएसनगर के खटीमा में 71, नानकमत्ता में 21 गूलरभोज में 11, जसपुर में 58, काशीपुर में 382 नए घर बनाए जाने हैं। पिथौरागढ़ में 37, धारचूला में 22 और गंगोलीहाट में 90 आवास बनाए जाएंगे। जिसके लिए 3200 करोड़ की धनराशि को मंजूरी मिली है।