Uttarakhand-राज्य में इस दिन बंद होंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट……. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 11 अक्टूबर 2023 को शीतकाल के लिए बंद होने वाले हैं। बता दें कि श्री हेमकुंड साहिब सिक्खों का प्रमुख तीर्थ स्थान है और श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने इस मामले में जानकारी साझा की है। बिंद्रा के अनुसार 20 मई को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे और अब तक यहां 2,27,500 श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे हैं।

ट्रस्टियों की बैठक में हेमकुंड साहिब के कपाट बंद करने के लिए निर्णय लिया गया है उनके द्वारा जानकारी दी गई की कपाट खुलने के बाद जून माह तक तीर्थ यात्रियों की संख्या अच्छी खासी रही लेकिन जुलाई और अगस्त माह में यात्रियों की संख्या में कमी आई है और अब निर्णय लिया गया है कि 11 अक्टूबर 2023 को कपाट बंद किए जाएंगे। इस यात्रा की शुरुआत बीते 20 मई से हुई थी और बर्फबारी के चलते कई बार यात्रा बाधित भी हुई तथा पूरे विधि विधान से हेमकुंड साहिब के कपाट अब बंद हो जाएंगे।