
उत्तराखंड राज्य में आज चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट भी बंद हो जाएंगे। बता दे कि आज बुधवार की सुबह शीतकाल के लिए रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे और इसके साथ ही बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली भी अपने शीतकालीन पड़ाव गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर के लिए प्रस्थान कर जाएगी जहां अगले 6 माह तक बाबा भक्तों को दर्शन देंगे। बता दें कि चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम चमोली जिले में समुद्र तल से 11808 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यहां की यात्रा सबसे दुर्गम मानी जाती है। यहां पहुंचने के लिए सगर गांव से 19 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी होती है। धाम के पुजारी पंडित जनार्द्धन तिवारी के अनुसार कपाट सुबह बंद हो जाएंगे और 19 अक्टूबर को डोली सगर गांव होते हुए गंगोल गांव तथा 20 अक्टूबर को शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी।

