
उत्तराखंड राज्य में स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 12 मई को ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 6:00 बजे खुल जाएंगे।
बता दे कि नरेंद्रनगर स्थित राज दरबार में कपाट खुलने की तिथि आज बसंत पंचमी के अवसर पर घोषित कर दी गई है। बीते मंगलवार शाम बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर समिति के चंद्रभागा स्थित विश्रामगृह में गाडूघड़ा पहुंच चुका था और इस घड़े का स्वागत मंदिर समिति समेत समस्त श्रद्धालुओं ने किया। इसके साथ ही बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय कर दी गई। विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में बीते वर्ष काफी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे और श्रद्धालुओं की संख्या हर वर्ष बढ़ती जा रही है इस बार भी कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है।

