Uttarakhand:- राज्य में आज खुलेंगे भगवान बद्री विशाल के कपाट……. पूर्ण हुई तैयारिया

उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 12 मई 2024 को रविवार के दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बता दें कि उत्तराखंड के चारों धाम की यात्रा उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम से शुरू होती है जो कि गंगोत्री और केदारनाथ होते हुए बद्रीनाथ पहुंचती है। गंगोत्री ,यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट 10 मई को खोल दिए गए थे। इसके बाद अब आज बद्रीनाथ के कपाट भी खोल दिए जाएंगे।

बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है और 6:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे। दर्शन करने के लिए अधिकांश यात्री केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ पहुंच गए हैं तथा आज अखंड ज्योति के दर्शन के लिए करीब 20000 तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। बद्रीनाथ धाम को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है और काफी भव्य बनाया गया है इसके साथ ही धाम में स्थित प्राचीन मठ और मंदिर भी सजाए गए हैं।