Uttarakhand:- राज्य में इस दिन खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट….. प्रतिदिन दर्शन कर पाएंगे इतने हजार श्रद्धालु

उत्तराखंड राज्य में श्रद्धालुओं के लिए काफी अच्छी खबर है। बता दे कि राज्य में जल्द ही हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने वाले हैं। इस वक्त भी हेमकुंड साहिब में काफी बर्फ जमी हुई है यहां पर सेना के जवानों ने बर्फ को हटाकर श्रद्धालुओं के लिए रास्ता बनाया है मगर कई जगह बड़े-बड़े हिम खंड है और हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खुलने वाले हैं।

इसके चलते राज्य सरकार, जिला प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन ने जमीनी हालात को देखते हुए प्रतिदिन श्रद्धालुओं के पहुंचने की सीमा भी तय कर दी है कपाट खुलने के बाद प्रतिदिन 3500 श्रद्धालु ही हेमकुंड साहिब दर्शन के लिए जाएंगे।गुरुद्वारा प्रबंधन के अनुसार हेमकुंड साहिब में काफी बर्फ है और जैसे-जैसे बर्फ पर गलती जाएगी श्रद्धालुओं की संख्या पर विचार किया जाएगा। 22 मई को पंज पयारो की अगुवाई में राज्यपाल एवं संत समाज द्वारा ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब यात्रा का आगाज किया जाएगा और 25 मई को विधिवत्त श्रद्धालुओं के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट खोले जाएंगे। हेमकुंड साहिब श्रद्धा और आस्था का केंद्र है यहां पर काफी बर्फ जमी हुई है इसलिए प्रतिदिन श्रद्धालु कई संख्या के अनुसार ही जाएंगे और जैसे-जैसे क्षेत्र में बर्फ पिघलती जाएगी श्रद्धालुओं की संख्या पर भी विचार किया जाएगा।