
उत्तराखंड राज्य में चारों धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे और इसके लिए तिथि भी विजयदशमी को तय होगी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय हो चुकी है और दशहरे पर शुभ मुहूर्त निकलेगा। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:36 पर विधि विधान के साथ बंद होंगे और 23 अक्टूबर को भैयादूज पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। इस बार मानसूनी बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर काफी असर पड़ा है और आपदा के चलते काफी कम मात्रा में श्रद्धालु गंगोत्री ,यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के लिए पहुंच पाए ऐसे में गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट बंद होने की तिथि भी तय हो गई है।