
उत्तराखंड राज्य में आज चार धाम यात्रा के लिए चार धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। बता दे कि केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों को भव्य रूप से सजाया गया है। 20 क्विंटल से अधिक फूलों से केदारनाथ मंदिर को सजाया गया है और आज से चार धाम यात्रा की शुरुआत भी हो जाएगी।
बता दे कि आज शुक्रवार को विधि विधान से सुबह 7:00 बजे केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे और पंचमुखी डोली भी जयकारों के साथ केदारनाथ पहुंच गई हैं। देर शाम तक 16000 से अधिक श्रद्धालु भी पहले दिन बाबा के दर्शन के लिए केदारपुरी पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर मौजूद रहेंगे। आज 7:00 बजे केदारनाथ के कपाट खुलेंगे उसके बाद 10:29 बजे यमुनोत्री और 12:25 में गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे इसके बाद 12 मई को बद्रीनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।
