
बाकी चुनावी राज्यों की तरह आज उत्तराखंड में भी अभी 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। ऐसे में मतगणना को लेकर सभी राजनीतिक दलों की उम्मीदों के साथ-साथ उनकी धड़कनें भी तेज हो रही हैं। आज कुछ ही घंटों में कई राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की तकदीर के फैसले होने जा रहे हैं ऐसे में सभी को यह जानना है कि आखिर किस विधानसभा का चुनावी रिजल्ट सबसे पहले देखने को मिलेगा बता दें कि उत्तराखंड में गंगोत्री विधानसभा का चुनावी परिणाम सबसे पहले देखने को मिल सकता है क्योंकि गंगोत्री विधानसभा में मतगणना 15 राउंड में की जानी है जो कि कम है और ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सबसे पहले परिणाम गंगोत्री विधानसभा से ही देखने को मिलेंगे। हालांकि राज्य के अन्य जिलों की विधानसभा सीटों के परिणाम भी जल्द ही आएंगे मगर सबसे पहले गंगोत्री विधानसभा सीट से परिणाम देखने को मिल सकते हैं क्योंकि इस सीट की मतगणना कम राउंड यानी कि 15 राउंड में होने वाली है।

