Uttarakhand -: तय हुई केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, इस दिन खुलेंगे कपाट

रूद्रप्रयाग| आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है| केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को सुबह 6:25 बजे खोले जाएंगे| शीतकाल के 6 महीने कपाट बंद होने के बाद केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि निश्चित कर दी गई है| ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से बाबा केदार की डोली 2 मई को केदारधाम के लिए प्रस्थान करेगी| ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पौराणिक परंपराओं के अनुसार शिवरात्रि के पर्व पर केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैदिक पूजा अर्चना के साथ ही पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत घोषित की गई| 2 मई को बाबा केदारनाथ की डोली केदारधाम के लिए रवाना होगी जिसके बाद 2 मई को डोली गुप्तकाशी , 3 मई को फाटा , 4 मई को गौरीकुंड वहा रात्रि विश्राम के बाद 5 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी| 6 मई को सुबह 6:25 पर कपाट आम भक्तों के दर्शन के लिए खोले जाएंगे|