
देहरादून। राजकीय, सहायता प्राप्त अशासकीय कॉलेज और स्ववित्तपोषित संस्थानों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर सामने आई है। बता दे कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि समाज कल्याण द्वारा 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है और यह खबर छात्र-छात्राओं के लिए काफी खुशी की खबर है।
बता दे कि पहले यह तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई थी जिसे बढ़ाकर 31 जनवरी तक छात्रवृत्ति पोर्टल खुला रखने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश समाज कल्याण सचिव ब्रजेश कुमार संत द्वारा दिए गए हैं।बता दे श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रमाण पत्र न मिलने के कारण स्ववित्त पोषित संस्थाओं के सैकड़ों पात्र छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे उनके लिए उन्हें समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होता है इसलिए अब छात्रवृत्ति के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है।

