
उत्तराखंड। राज्य में आज दिनांक 8 जनवरी 2022 को शुक्रवार के दिन 3:30 बजे आचार संहिता लागू कर दी गई हैं। जो आने वाले विधानसभा चुनाव तक रहेगी उत्तराखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव 14 फरवरी 2022 को होने वाले हैं तथा 10 मार्च 2022 को चुनावों के परिणाम घोषित होंगे।
आज आचार संहिता लागू होने से कुछ घंटे पहले ही राज्य सरकार ने 2001 के पहले बैच के प्रत्येक पुलिस कांस्टेबल को 2-2 लाख रुपए देने के घोषणा की है और इस योजना को मंजूरी भी दे दी गई। राज्य में आचार संहिता लागू होने से पहले ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना को मंजूरी देना पुलिस कांस्टेबलों के हित में काफी अच्छा निर्णय है।

