Uttarakhand-राज्य में सुबह – शाम बढ़ने लगी ठंड….. जानिए कैसा होगा मौसम

उत्तराखंड राज्य में धीरे-धीरे सुबह-शाम ठंड में काफी इजाफा होने लगा है। बीते दिनों हुए हिमपात के कारण प्रदेश में ठंड में इजाफा हो रहा है। हालांकि फिलहाल मौसम साफ है और धूप खिल रही है। मगर पहाड़ों में पाला भी पड़ने लगा है। यदि हम मौसम विज्ञान केंद्र की बात माने तो आगामी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है और तापमान भी सामान्य बना रहेगा। हालांकि बिना बारिश के भी ठंड में काफी इजाफा हो रहा है। पहाड़ों में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है
तथा पाला पड़ने से सड़कों पर सफर भी खतरनाक हो गया है। बता दें कि इन दिनों प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है वहीं अगर हम देहरादून की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे हैं। मौसम के बारे में जानकारी देते हुए मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है तथा पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते है।