
उत्तराखंड राज्य में छठ महापर्व के दौरान काफी रौनक है आज शनिवार से नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू हो गया है और 36 घंटे का निर्जला व्रत भी आरंभ हो गया है। हरिद्वार में लोगों ने नहाय खाय के साथ इस पवित्र पर्व का शुभारंभ किया और महिलाओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई। कलश यात्रा में पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पारंपरिक वेशभूषा पहनकर कलश यात्रा निकाली। छठ महापर्व भारत में काफी धूमधाम से लोग मनाते हैं और यह पर्व भारतीय संस्कृति की गहराई व पारिवारिक एकता का प्रतीक माना जाता है। महिलाओं ने आज नहाय खाय के साथ व्रत की शुरुआत कर दी है और आने वाले दिनों में परिवार की सुख समृद्धि व लंबी उम्र के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखकर डूबते सूर्य को अर्घ्य भी अर्पित करेंगी।


