Uttarakhand:- मंदिर समिति द्वारा लिया गया निर्णय….गंगोत्री में पौराणिक गंगा आरती का होगा गायन… जानिए कब से शुरू होगी यह व्यवस्था

उत्तराखंड राज्य में गंगोत्री मंदिर में अब पौराणिक गंगा आरती का गायन किया जाएगा इसके लिए मंदिर समिति द्वारा निर्णय लिया गया है। गंगोत्री धाम में पौराणिक गंगा आरती गायन की शुरुआत चार धाम यात्रा से की जाएगी आगामी चार धाम यात्रा से इसकी शुरुआत होगी और मंदिर समिती की ओर से सुबह और शाम होने वाली गंगा आरती में पारंपरिक आरती को शामिल किया जाएगा। समिति ने निर्णय लिया है कि उनके बुजुर्गों की ओर से गाई जाने वाली आरती की परंपरा को ही दोबारा शुरू किया जाएगा। समिति द्वारा दोबारा पौराणिक गंगा आरती को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply