
उत्तराखंड राज्य में मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है मार्च की शुरुआत से ही मौसम काफी गर्म बना हुआ है और तापमान में 5 से 6 डिग्री का इजाफा देखने को मिला है। आज 4 मार्च को भी पूरे प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार है और 7 मार्च तक प्रदेश भर में चटख धूप खिली रहेगी। मार्च की शुरुआत से ही लगातार तापमान बढ़ने लगा है और लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते तापमान देहरादून में 30 डिग्री के पार पहुंच गया है इससे पहले कभी भी मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी ने अपना यह रूप नहीं दिखाया और आने वाले दिनों में इससे अधिक तापमान बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि 8 और 9 मार्च को एक बार फिर से पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है जिससे कि बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी।

