Uttarakhand:- मानसून विदाई के बाद शुष्क मौसम के चलते राज्य में बढ़ा तापमान….

उत्तराखंड राज्य में मानसून विदाई के बाद लगातार नमी कम हो रही है और मौसम शुष्क बना हुआ है बारिश न होने के कारण चटक धूप दिन को काफी गर्म बना रही है। हालांकि सुबह और रात को ठंड शुरू हो गई है मानसून की विदाई के बाद गर्मी लगातार बढ़ गई है और मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की नमी कम होने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

आने वाले कुछ दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। बीते शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 32.8 डिग्री दर्ज किया गया और रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री इजाफे के साथ 20.5 डिग्री रहा और राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी गर्मी महसूस हो रही है। बारिश न होने के कारण नमी में कमी दर्ज हो रही है और चटख धूप से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply