
उत्तराखंड राज्य में स्वास्थ्य के हिसाब से शिक्षकों को तबादले मिलते हैं पिछले साल विभाग को माध्यमिक शिक्षा में 111 शिक्षक गंभीर बीमार मिले थे और शिक्षा महानिदेशक के अनुसार जो शिक्षक काफी गंभीर बीमार हैं उन्हें अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्ति दी जाएगी।
गंभीर बीमारी के आधार पर पिछले साल सुगम में तबादला मिलने वाले शिक्षकों की जांच की जाएगी और पिछले वर्ष 111 शिक्षको के तबादले स्वास्थ्य के आधार पर सुगम में किए गए जिसमें से 58 प्रवक्ता और 53 सहायक अध्यापक शामिल है शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के अनुसार प्रशिक्षण के बाद बहुत गंभीर बीमार शिक्षकों को सेवानिवृत्ति का निर्णय लिया गया है। बता दे कि तबादलों की प्रक्रिया के दौरान शिक्षा विभाग में कई शिक्षक काफी बीमार हो जाते हैं ऐसे में स्वास्थ की जांच करने के बाद ही शिक्षकों के तबादले या फिर उन्हें सेवानिवृत्ति दी जाती है। स्वास्थ्य खराब होने पर शिक्षकों को सुगम में भेजा जाएगा और वहीं गंभीर बीमार होने पर शिक्षकों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

