Uttarakhand – सिल्क्यारा सुरंग के लिए स्विट्जरलैंड की कंपनी ने तैयार की डीपीआर…… मलबा हटाने में खर्च होंगे इतने करोड़

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में स्थित सिलक्यारा सुरंग से मलबा हटाने के लिए स्विट्जरलैंड की कंपनी ने डीपीआर तैयार कर दी है। बता दे कि मलबा हटाने के लिए 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे। निर्माण शुरू करने के लिए सुरंग में रिसाव से जमे पानी को बाहर निकालने के लिए निकासी शुरू की गई है और उसके बाद अब मलबा हटाना एक बड़ी चुनौती है। भूस्खलन के कारण जमे मलबे को हटाने में पूरे 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

स्विट्जरलैंड की कंपनी से इस मामले में मदद मांगी गई थी जिसने 20 करोड़ की कार्य योजना तैयार कर दी है और तीन से चार दिन बाद यह काम शुरू हो जाएगा। बता दे कि बीते 12 नवंबर को सिलक्यारा में बड़ा हादसा हुआ था और वहां पर पूरे 41 मजदूर फंस गए थे जिन्हें 17 दिन बाद बाहर निकाला गया और उसके बाद काफी लंबे समय तक सुरंग का निर्माण का काम भी ठप रहा इस मामले में अनुमति मिलने के बाद अब कार्य शुरू हो चुका है और जल निकासी के बाद एक-दो दिन में मलबा हटाने का काम भी शुरू हो जाएगा।