Uttarakhand-सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से मचा हड़कंप…… नगर निगम ने किराए पर लगाए बुलडोजर

हल्द्वानी। सफाई कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन आज भी जारी है। बता दें कि कर्मचारियों की हड़ताल से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और शनिवार की सुबह भी साफ- सफाई नहीं हो पाई। शहर के पूरे 60 वार्डों में सफाई नहीं हुई जबकि घर- घर से कूड़ा उठाने के लिए भी कुछ ही वाहन फिल्ड पर निकले। बता दें कि नगर निगम ने सफाई के लिए व्यवस्था बनाने हेतु बुलडोजर और तीन डंपर किराए पर लिए और शहर से कूड़ा उठाया गया। बता देंगे आज शनिवार की सुबह नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की निगरानी में हीरा नगर के पास से कूड़ा उठाया गया जिसके बाद टीम द्वारा नैनीताल रोड आवास विकास के पास से कूड़ा उठाया गया। दरअसल नौ सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं और ऐसे में शहर में सफाई व्यवस्था बिल्कुल अस्त-व्यस्त पड़ी है। कूड़ा जैसे का तैसा है जिसे उठाने के लिए डंपर और बुलडोजर किराए पर लगाए गए हैं।