
उत्तराखंड राज्य में किसानों के अंदर एक नई उम्मीद जगी है। बता दे कि उत्तर प्रदेश में गन्ने के दाम घोषित हो चुके हैं और इस बार गन्ने के दाम में ₹25 प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद उत्तराखंड के किसानों में भी नई उम्मीद जगी है। हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 1,10,000 गन्ना किसान है जो कि इकबालपुर, लिब्बरहेड़ी लक्सर एवं ज्वालापुर गन्ना समिति के माध्यम से चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करते हैं।
पिछले साल भी किसानों ने चीनी मिलों को पौने तीन करोड़ कुंतल गन्ने की आपूर्ति की थी इस बार भी हरिद्वार जिले के किसानों को सरकार द्वारा घोषित मूल्य से काफी उम्मीद है। पिछले साल सरकार ने गन्ने के दाम में बढ़ोतरी नहीं की लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश ने गन्ने के दाम में बढ़ोतरी की है जिसकी वजह से उत्तराखंड के किसानों में भी नई उम्मीद जगी है। चुनावी वर्ष होने के कारण इस साल किसान पिछले चार माह से लगातार दाम में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं और किसान दबाव बना रहे हैं कि 450 रुपए प्रति कुंतल की दर से गन्ने का दाम घोषित किया जाए। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने भी दामों में बढ़ोतरी की है और उत्तराखंड के किसानों को भी दामों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

