Uttarakhand- परीक्षा के तनाव में छात्र ने लगाई फांसी…… स्वजनों में कोहराम

वर्तमान समय में बच्चे छोटी-छोटी चीजों को दिमाग में ले लेते हैं और ऐसे कदम उठा लेते हैं जो कि उनके और उनके परिवार के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। बता दें कि एक ऐसी खबर उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से सामने आ रही है जहां 5 वीं कक्षा के छात्र ने परीक्षा के तनाव में आकर फांसी लगा ली। छात्र की उम्र केवल 13 वर्ष है और उसे फांसी पर लटका देख परिवार वालों के पैरों के तले जमीन खिसक गई। जान बचाने की उम्मीद में छात्र को अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि पुलिस को बीते शनिवार को भूमानंद अस्पताल से सूचना मिली कि वहां पर एक बालक का शव मृत अवस्था में लाया गया है जिस पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी द्वारा एक टीम अस्पताल भेजी गई और पूछताछ के दौरान पता चला कि दादूपुर गोविंदपुर गांव निवासी दिलशाद के 13 वर्षीय बेटे अदनान ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। वह पांचवी कक्षा में पढ़ता है तथा दोपहर कोर्स ने फांसी लगाई आनन-फानन में उसे स्वजन अस्पताल लाए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्वजनों ने बताया कि अदनान की परीक्षाएं शुरू होने वाले हैं और इसी कारण वह तनाव में चल रहा था तथा इसलिए उसने आत्महत्या की है। फिलहाल छात्र के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है और परीक्षा के तनाव को ही परिवार वाले खुदकुशी की वजह बता रहे हैं। इस मामले की जांच की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।