![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
राज्य ने 5 स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय खेलों में इतिहास बना दिया है। राष्ट्रीय खेलों में अब तक के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड ने पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। अभी बॉक्सिंग ,एथलेटिक्स सहित कई खेलों में खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। बीते बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य ने सोना जीतने में नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है ताइक्वांडो में राज्य की पूजा यादव ने स्वर्ण पदक जीता और इसके साथ ही राज्य को मिले स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई हैं। यह अब तक का उत्तराखंड का नया रिकॉर्ड है। ताइक्वांडो में राज्य के चार पदक पक्के हो चुके हैं और फुटबॉल में भी राज्य के खिलाड़ियों ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)