Uttarakhand – राज्यसभा चुनाव के लिए सीएम और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कराया नामांकन

उत्तराखंड राज्य से राज्यसभा सांसद के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा नामांकन कर दिया गया है। बता दे कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने विधानसभा परिसर में इस प्रक्रिया संबंधित सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है।

राज्यसभा का चुनाव आगामी 27 फरवरी को होगा जिसके लिए आज महेंद्र भट्ट द्वारा नामांकन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अलावा सभी विधायक ,मंत्री और प्रदेश महामंत्री समेत वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम अपने केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं कि सामान्य स्थितियों में जिनका विकास हुआ है ऐसे व्यक्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है कि पार्टी ने सीमांत क्षेत्र चमोली के व्यक्ति को मौका दिया है और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का 6 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा सीट खाली हो गई थी जिस पर 27 फरवरी को चुनाव होने वाला है।