चमोली| गोपेश्वर के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में 9 अक्टूबर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय द्वितीय सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव की शुरुआत हो गई है| महोत्सव का शुभारंभ कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने किया|
बता दें, महोत्सव में चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के 240 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं| महोत्सव में पांच प्रतियोगिताएं पोस्टर, प्रदर्शनी, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ, नाटक और विज्ञान ड्रामा होगा|
यह आयोजन यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत के निर्देशन में आयोजित हो रहा है|