Uttarakhand:- राज्य को कायाकल्प के लिए मिले 1198 करोड़…… बनेंगे नए स्कूल, हॉस्टल और कंप्यूटर लैब

उत्तराखंड राज्य को कायाकल्प के लिए 1198 करोड़ की धनराशि मिली है। बता दें कि नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा सचिव संजय सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्रालय की प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड बैठक हुई और बैठक में राज्य सरकार द्वारा समग्र शिक्षा के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए जिसमें 1126 करोड़ के सापेक्ष केंद्र ने 1135 करोड़ के बजट को स्वीकृति दी। बता दें कि राज्य का समग्र शिक्षा योजना और पीएम श्री योजना के तहत कायाकल्प होगा। नए स्कूल और हॉस्टल बनाए जाएंगे।

केंद्र ने इसके लिए 1296 करोड़ में से 1198.5 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके अलावा राज्य की 2.65 छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पेड भी मिलेंगे। बता दें कि बैठक के दौरान राज्य सरकार द्वारा समग्र शिक्षा के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए और इस दौरान पीएम श्री योजना के तहत 70 करोड़ के प्रस्ताव के सापेक्ष 63.5 करोड़ की स्वीकृति भी मिली है। डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस बार 30 करोड़ अधिक बजट राज्य के लिए स्वीकृत किया गया है।