Uttarakhand:- राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात….इन विषयों को लेकर हुई चर्चा

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात करते हुए कुंभ की तैयारियो और नमामि गंगे को लेकर चर्चा की। इस दौरान स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत 408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध भी उन्होंने किया। मुख्यमंत्री द्वारा नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की गई इस दौरान उन्होंने हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ की तैयारी और नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं को लेकर चर्चा की और स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध भी किया और कहा कि जनवरी से अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु आएंगे जिसे देखते हुए गंगा की निर्मलता ,स्वच्छता व अविरलता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply