
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हिमालय दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमालय के संरक्षण में हम सभी की भागीदारी आवश्यक है और हिमालय न सिर्फ भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है और यह हमारा भविष्य एवं विरासत दोनों ही है और हिमालय संरक्षण तथा उसकी सुरक्षा हम सभी का दायित्व है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय क्षेत्र में विकास की आवश्यकता पर बोल दिया और कहा कि हमें इकोलॉजी एवं इकोनामि को साथ रखते हुए कार्य करना होगा और हिमालय के बचे रहने से ही जीवन बचा रहेगा तथा हिमालय न केवल एक राज्य व देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है और प्रकृति का संरक्षण हो सके। इसके लिए हिमालय का संरक्षण करना जरूरी है। इसके साथ ही सीएम धामी का कहना था कि पर्यावरण में हो रहे बदलाव ग्लोबल वार्मिंग के साथ ही जंगल, जल, जमीन से जुड़े विषयों पर समेकित चिंतन की आवश्यकता है।
