Uttarakhand:- टिहरी झील में चार दिवसीय नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप का खेल मंत्री ने किया शुभारंभ

राज्य में स्थित टिहरी झील में चार दिवसीय नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप 2024 का खेल मंत्री द्वारा शुभारंभ किया गया है। राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप का आगाज बीते मंगलवार को हो गया है। खेल मंत्री द्वारा इसका उद्घाटन किया गया उन्होंने कहा कि यह महज कैनोइंग या कयाकिंग प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि इस प्रतियोगिता से अगले साल शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए भी क्वालीफायर होगी और आयोजन से टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी जिससे आने वाले समय में टिहरी झील एडवेंचर स्पोर्ट्स का बड़ा स्टेशन बनेगी। बीते मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने कोटीकॉलोनी में बांध की झील में चार दिवसीय टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप की शुरुआत कर दी है उनका कहना था कि उत्तराखंड के लिए यह काफी गौरव की बात है कि हमें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है इसे हमें अच्छे से आयोजित करना है और अभूतपूर्व बनाना है। चैंपियनशिप में पहले दिन कैनोइंग सी और कयाकिंग के हीटरेस की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।