Uttarakhand -: खेल विभाग ने खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिए मांगे आवेदन, जाने आवेदन की अंतिम तिथि

देहरादून| वर्ष 2022-23 के लिए खेल विभाग ने देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं|


खेल मंत्री रेखा आर्य के अनुसार, राज्य के खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षक इसके लिए 16 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं| साथ ही खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार भी दिया जाएगा| जो खिलाड़ी और प्रशिक्षक पुरस्कारों के लिए तय मानकों को पूरा करते हैं वे समय से आवेदन करें|


बता दें, शासन ने हिमालय पुत्र पुरस्कार के लिए 2022 में शासनादेश जारी किया था| शासनादेश जारी होने के बाद पहली बार खिलाड़ियों को यह पुरस्कार प्राप्त होगा|