
उत्तराखंड राज्य के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। पिछले चार दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे और आज उनका निधन हो गया है। सबको हंसाने वाले घन्ना भाई आज सबको रुला कर चले गए हैं। उनके निधन की खबर मिलने के बाद पूरे उत्तराखंड राज्य में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिट में उनकी निगरानी कर रहे थे और उनकी हालत काफी खराब चल रही थी उन्हें देहरादून स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और आज उन्होंने दुनिया से विदा ले ली है। घन्ना भाई ने उत्तराखंड राज्य की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने म्यूजिक एल्बम, गढ़वाली फिल्मो में भी काम किया है। इसके साथ ही राजनीति में भी उनका बोलबाला था। भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव लड़ा था हालांकि वह जीत नहीं पाए और उसके बाद उन्होंने 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में फिर भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी की थी। उनका उत्तराखंड राज्य की गढ़वाली फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में काफी योगदान रहा है।
