Uttarakhand- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर…… एक की मौत

उत्तराखंड राज्य के ऊधम सिंह नगर में बीते 7 अक्टूबर 2022 को शुक्रवार के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे के दौरान व्यक्ति की जान चली गई। बता दें कि यह हादसा लालकुआं- पंतनगर रोड पर हुआ जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार लालकुआं निवासी युवक को रौंद दिया।इस हादसे के दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक समेत चालक फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए तथा उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। बता दें कि मृतक 30 वर्षीय जितेंद्र राय निवासी नैनीताल जिला लालकुआं बंगाली कॉलोनी सिडकुल में काम करता था और रोज की तरह वह जा रहा था। तभी लालकुआं- पंतनगर मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद जैसे ही इसका पता परिजनों को चला तो उनमें कोहराम मच गया। घर में मातम सा छा गया। बता दें कि पुलिस घटनास्थल से फरार हुए चालक की तलाश कर रही है।