Uttarakhand:- बुग्याल संरक्षण के लिए राज्य में बनाई जाएगी एसओपी….. लिया गया निर्णय

उत्तराखंड राज्य में विज्ञान के संरक्षण हेतु एसओपी तैयार की जाएगी। बुग्यालो के संरक्षण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया वन विभाग तैयार करेगा। दयारा बुग्याल समेत राज्य के अन्य बुग्यालो में प्राकृतिक और मानवीय कारण से बढ़ते भूस्खलन को रोकने के लिए यह निर्णय विभाग द्वारा लिया गया है और विभाग बुग्यालों के संरक्षण के संबंध में हाई कोर्ट द्वारा जो निर्देश जारी किए गए हैं उनके अनुपालन को भी सुनिश्चित करेगा। इसकी जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान दयारा बुग्याल से लौटे राज्य के प्रमुख वन संरक्षक डॉ धनंजय मोहन और भागीरथी वृत्त के वन संरक्षक धर्म सिंह मीणा द्वारा दी गई। दरअसल राज्य में स्थित बुग्यालो में बढ़ते भूस्खलन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।