
उत्तराखंड राज्य में जल्द ही कैबिनेट में पदक विजेताओं को सीधे नौकरी देने का प्रस्ताव आएगा 38वे राष्ट्रीय खेलों के 243 पदक विजेताओं को नौकरी दी जानी है और खिलाड़ियों ने इस दौरान 24 स्वर्ण, 35 रजत तथा 44 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में सातवां स्थान प्राप्त किया है। सरकार की ओर से नई खेल नीति में पदक विजेताओं के लिए आउट ऑफ टर्न नौकरी की व्यवस्था की गई है। यह प्रस्ताव काफी लंबे समय से अटका पड़ा है ऐसे में अब जल्द ही पदक विजेताओं को सीधे नौकरी देने का प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा इस प्रस्ताव के तहत पदक विजेताओं को काफी लाभ मिलेगा और उनका भविष्य भी सुरक्षित होगा।

