
उत्तराखंड राज्य में पहली बार सौर कौतिक का आयोजन होने जा रहा है। राज्य में आगामी 16 और 17 दिसंबर को सौर कौतिक लगेगा इस तरह का मेला पहली बार देश में लगने जा रहा है। नई सौर ऊर्जा नीति के तहत 2027 तक 1400 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पहली बार देश में यह आयोजन होगा इसमें पूरे देशभर से और विदेशों से ऊर्जा से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। घर पर सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाने वालों को यहां हर सवाल का जवाब मिलेगा। यूपीसीएल मुख्यालय के एमडी अनिल कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि 16 और 17 दिसंबर को सौर कौतिक का आयोजन होगा इस तरह का मेला देश में पहली बार लगने जा रहा है। इसका लाभ प्रदेश में कोई भी उठा सकता है लोग अपनी समस्याओं और असमंजस को लेकर इस मेले में जा सकते हैं और अपने जवाब पा सकते हैं।

