
उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा 2024 में छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। बता दे कि सार्वजनिक और निबंधित समेत विभिन्न श्रेणियो में कार्मिकों को 27 से 31 अवकाश मिलेंगे और साल 2024 में ईगास तथा बग्वाल की भी छुट्टी है।
छुट्टियों को लेकर सचिवालय प्रशासन सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा अवकाश को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। नए साल में 25 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे जबकि 17 निबंधित अवकाश रहेंगे। जिलों में डीएम विवेक के अनुसार तीन अवकाश कर सकते हैं लेकिन उन दिनों में सचिवालय और 5 दिन के सप्ताह वाले सभी कार्यालय खुले रहेंगे। बता दें कि 5 दिन के सप्ताह वाले विभागों के कार्मिकों की इस साल 5 छुट्टियां कम हो जाएंगी। वर्ष 2024 में गोवर्धन पूजा और दशहरा शनिवार के दिन आ रहा है और होलिका दहन ,अंबेडकर जयंती ,महावीर जयंती के दिन रविवार पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ अवकाश लिस्ट में ईगास व बग्वाल को लेकर पहले ही तस्वीर साफ हो चुकी है इस पर्व की छुट्टी 12 नवंबर को रहेगी। छठ पूजा को 7 नवंबर और क्रिसमस की पूर्व संध्या पर 24 दिसंबर को भी निबंधित अवकाश रखा गया है।

