Uttarakhand:- तेजी से पिघल रही है औली की बर्फ….. स्कीइंग खेलों पर मंडरा रहा है संकट

उत्तराखंड राज्य के चमोली में स्थित औली में बर्फ काफी तेजी से फिसल रही है ऐसे में शीतकालीन चैंपियनशिप खेलो पर संकट मंडरा रहा है 12 से 16 फरवरी तक शीतकालीन चैंपियनशिप खेल प्रस्तावित है और औली में तेजी से बर्फ का पिघलना खेलों के लिए संकट बन रहा है आईटीबीपी के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्कीइंग के लिए बर्फ को नाकाफी बताया है खेलों में एक सप्ताह का शेष समय है लेकिन औली में पिछले दिनों से बर्फ लगातार काफी तेजी से पिघल रही है। स्कीइंग के निचले क्षेत्र की बर्फ खत्म हो चुकी है ऐसे में यदि बर्फबारी नहीं होती है तो राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं संभव नहीं हो पाएंगी और खिलाड़ी भी चिंतित हैं पिछले दिनों बर्फबारी के बाद औली में राष्ट्रीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिताएं और विंटर कार्निवाल को लेकर काफी तेजी से तैयारी शुरू हो गई ऐसे में जीएमवीएन और पर्यटन विभाग ने खेल तथा कार्निवाल की तिथि घोषित कर दी है लेकिन प्रतियोगिता के लिए कम से कम एक फीट बर्फ चाहिए जो कि अब लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है।

Leave a Reply