
उत्तराखंड राज्य को आगामी वर्ष 2025 तक नशा मुक्त बनाने और नशे की अवैध तस्करी को रोकने के लिए प्रदेश प्रशासन द्वारा कई प्रयास किया जा रहे हैं। बता दें कि ऐसा ही मामला ऋषिकेश के सामने आया है जहां 12 पेटी शराब के साथ पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसकी कार को भी सीज कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार इन दिनों कोतवाली पुलिस क्रिसमस तथा नव वर्ष को देखते हुए नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है और चेकिंग अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं। अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरटीओ कार्यालय के पास एक मारुति कार की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस को कार से 12 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम नरजीत सिंह बताया। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपित की कार को भी सीज कर दिया है।

