Uttarakhand- हाथी के दातों की तस्करी करता हुआ तस्कर गिरफ्तार…… लाखों में है कीमत

उत्तराखंड राज्य में एसटीएफ व कलियर पुलिस की टीम ने रुड़की में हाथी के दातों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ व कलियर पुलिस ने तस्कर को हाथी के दांतो के साथ गिरफ्तार किया है जिनकी कीमत करीब ₹300000 बताई जा रही है। बता दें कि एसटीएफ व थाना कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने तस्करी की सूचना मिलने पर घेराबंदी करके तस्कर को पकड़ा है। दो तस्कर इस दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए और पकड़े गए तस्कर के कब्जे से दो हाथी के दांत भी बरामद हुए हैं। तस्कर ने पूछताछ के दौरान अपना नाम लोकेश बजाज निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना सदर शाहजहांपुर यूपी बताया है और इसके दो अन्य साथी नौशाद व रिजवान मौके से फरार हो गए हैं जिन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है। यह लोग रुड़की में हाथी के दांतो की तस्करी के लिए आए थे मगर पुलिस ने समय रहते इन्हे पकड़ लिया।

Recent Posts